कबड्डी का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स पांच दिसम्बर को
गाजीपुर। जूनियर बालकों की कबड्डी का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स पांच दिसम्बर 2023 को प्रातः दस बजे से नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में किया जायेगा।
जिला खेल कार्यालय एवं कबड्डी ऐसोसिऐशन के तत्वावधान में होने वाले चयन हेतु इच्छुक बालक जिनकी आयु 31 दिसम्बर 2023 को 20 वर्ष या उससे कम हो, वे भाग ले सकते हैं। वे अपनी प्रविष्टि 05 दिसम्बर 2023 को प्रातः- 09ः30 बजे तक अपने फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथकार्यालय में दे सकते हैं। इसमें प्रवेश निःशुल्क होगा ।
Views: 9
Advertisements








