दो लूटेरे चढ़े पुलिस के राडार पर, दो बाइक,चाकू तथा लूट के पैसे बरामद
गाजीपुर। अपराधों पर रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे खोजी अभियान के तहत गाज़ीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना नंदगंज क्षेत्र अंतर्गत हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को धर दबोचा।
स्वाट टीम, सर्विलांस टीम तथा थाना नंदगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार की सुबह करीब छह बजे क्षेत्र के ग्राम करैला व ग्राम आंकुशपुर को जाने वाला हाईवे ओवर ब्रिज के नीचे से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से गत 24 मई की लूट की घटना में प्रयुक्त एक चाकू, लूट के ढाई हजार रुपए व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल यूपी61एएक्स1631 बरामद किया। गहनता से पूछताछ में पुलिस टीम ने उनकी निशानदेही पर नन्दगंज थानान्तर्गत गत इक्कीस मई की रात को लूटी गयी मोटरसाइकिल यूपी 61एआर 1401 को भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सत्यम बिंद पुत्र संजय बिंद निवासी ढेलवा थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर तथा राहुल बिंद पुत्र अशोक बिंद निवासी ग्राम टारडीह थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर रहे। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल थाना नन्दग्ज गाजीपुर, स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक रामाश्रय राय, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र बहादुर सिंह थाना नन्दगंज, महिला उपनिरीक्षक सुश्री पल्लवी सिंह थाना नन्दगंज, मुख्य आरक्षी विनय सिंह यादव व आशुतोष सिंह यादव,आरक्षी प्रमोद सरोज व राकेश सोनकर (एसओजी) के साथ नन्दगंज थाने के मुख्य आरक्षी धर्मदेव चौहान, आरक्षी आकाश शुक्ला व संजीव कुमार शामिल रहे।
Hits: 138