शम्मी सिंह ने समर्थकों सहित सपा से तोड़ा नाता

सदर विधायक पर लगाया गम्भीर आरोप

गाज़ीपुर। समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने अपने करीब साढ़े तीन सौ से भी ज्यादा सदस्यों के साथ समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र देकर सपा को जोरदार झटका दिया है।   उन लोगों का कहना है कि वे सदर विधायक जयकिशन साहू के विधान सभा सदस्य रहने तक सपा से बाहर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग सच्ची निष्ठा के साथ अपनी समाज सेवा आगे भी जारी रखेंगे और नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा संघर्ष चलता रहेगा।

      बताते चलें कि सपा का एक गुट शम्मी सिंह को ही सपा का उम्मीदवार बनाने की पूरजोर वकालत करता रहा परन्तु उन्हें टिकट नहीं दिया गया था‌ जिससे वह गुट असंतुष्ट था।

        प्रेस वार्ता में विवेक सिंह ने कहा कि 2022 के चुनाव में ही भारतीय जनता पार्टी के नगरपालिका चेयरमैन द्वारा यह गुप्त गठजोड़ किया गया था कि वह उनको विधानसभा का चुनाव जिताएंगे और मौका आने पर नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करायेंगे। इसी गुप्त रणनीति के तहत

सपा के सदर विधायक द्वारा भारतीय जनता पार्टी के हिसाब से उनके मन मुताबिक प्रत्याशी दिलाया जिसके कारण समाजवादी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पिछली बार की उपेक्षा और भी अधिक मतों के साथ चुनाव में हार हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सदर विधायक जय किशन साहू इस चुनाव में भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य किये हैं।

    शम्मी सिंह के साथ त्यागपत्र देने वालो में व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्य रजनीश मिश्रा, इंदिवर वर्मा मनीष पांडेय, मु परवेज, सिंटू यादव, युवा नेता दीपक उपाध्याय, भोला रावत, विक्की वर्मा, मंगल सिंह, कमलेश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, गुड्डू यादव, अनुज यादव, विशाल सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, अभिषेक मौर्या, शुभम श्रीवास्तव आदि प्रमुख रहे। 

Views: 109

Leave a Reply