चंद्रग्रहण कल 5 मई को


चंद्र ग्रहण आकर्षक खगोलीय घटना है। यह
वैज्ञानिक सत्य है कि पृथ्‍वी, सूर्य की परिक्रमा करती है तो वहीं चंद्रमा पृथ्‍वी की परिक्रमा करता है। इस परिक्रमा के दरम्यान कभी कभी ऐसे समय भी आ जाते हैं कि पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के मध्य पहुंच जाती है। कहने का तात्पर्य है कि सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा कुछ समय के लिए एक सीध में हो जाते हैं। उस दौरान पृथ्वी के मध्य में आ जाने से सूर्य की किरणें चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती हैं। इससे वहां अंधेरा सा दिखने लगता है। इसे ही चंद्रग्रहण की संज्ञा दी जाती है।
      भारतीय संस्कृति में धार्मिक महत्व रखने वाली बुद्ध पूर्णिमा को इस वर्ष पहला चंद्र ग्रहण होगा। उपच्छाया चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी की परिक्रमा करने के दौरान चंद्रमा पेनुम्ब्रा से हो कर गुजरता है। यह पृथ्वी की छाया का बाहरी भाग होता है। उपछाया चंद्र ग्रहण के कारण चंद्रमा के आकार में किसी भी तरह का कोई भी परिवर्तन नहीं होगा। इस दौरान, चंद्रमा सामान्य से थोड़ा गहरा दिखाई देता है। ग्रहण के दौरान चन्द्रमा मटमैला सा दिखाई देगा। इस दौरान सूतक काल भी मान्य नहीं होता है।
      इस वर्ष 5 मई को लगने वाला  चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है। जो रात में विश्व के कुछ क्षेत्रों में दर्शनीय होगा। भारत में यह दिखाईं नहीं देगा। भारतीय समयानुसार यह चन्द्र ग्रहण 5 मई को बैसाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) को रात 08 बजकर 45 मिनट पर आरंभ होगा और अर्धरात्रि करीब एक बजे समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि सवा 4 घंटे कीट होगी। यह चन्द्र ग्रहण भारत से दिखाई नहीं पड़ेगा। यह यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, प्रशांत, अटलांटिक और हिन्द महासागर के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा।

Views: 386

Leave a Reply