बागी उम्मीदवारों पर गिरी गाज, छह वर्ष के लिए पार्टी से बाहर 

गाजीपुर। भाजपा ने निकाय चुनाव में भाजपा के बागी उम्मीदवारों के चुनाव मैदान में उतरने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

     प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव 2023 में जिले कि विभिन्न नगर पालिका परिषदों  एवं नगर पंचायतों में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के विरुद्ध  बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

          यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने देते हुए बताया कि नगरपालिका जमानिया से अनिल कुमार गुप्ता, नगर पंचायत दिलदार नगर से अमित जायसवाल,नगर पालिका मुहम्मदाबाद से तेज बहादुर यादव तथा नगर पंचायत सादात से शिवानंद सिंह और यशवंत वर्मा को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि इन निष्कासित लोगों के  मदद में कोई भाजपा कार्यकर्ता सहयोग करेगा तो उनके खिलाफ भी पार्टी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को बाध्य होगी। पार्टी संगठनात्मक रुप से किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता सहन नहीं करेगी।

Visits: 15

Leave a Reply