कव्वाली के प्रोग्राम संग सम्पन्न हुआ सालाना उर्स मुबारक
गाजीपुर। विकास खण्ड मनिहारी के सरौली उर्फ पहेतियां स्थित हजरत शेख ख्वाजा इख़्तेयारुद्दीन (र.अ.) का सालाना उर्स मुबारक अपनी पुरानी रिवायत के मुताबिक पूरा हुआ। आस्ताना के सज्जादा नशीन व मुतवल्ली आमिर हुसैन की सरपरस्ती में पहले दिन जहां ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम हुआ वहीं दूसरे दिन बुधवार को गागर व चादर उठा, तथा देर शाम से कव्वाली का प्रोग्राम हुआ। प्रोग्राम में जिले समेत कानपुर, जौनपुर, मऊ आदि जनपदों से आये अकीदतमंदो ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। जायरीनों ने मजार पर चादरपोशी करने के साथ ही सिन्नी प्रसाद चढ़ाकर मिन्नते मांगी। बाद नमाज ए एशा कव्वाली का प्रोग्राम हुआ, जिसमें मोहसिन रजा और जोशीला ताज की कव्वाली का सामयिनों ने लुत्फ उठाया। साहेब सज्जादा और शेख साद की तरफ से लंगर आदि का माकूल इंजताम रहा। इस मौके पर संतोष यादव, नसीम अहमद, मु. शहजादे सलीम, यासिर हुसैन, मु. नदीम शेख साद, मु. अमीर, मोहम्मद फैसल, रहमान अंसारी, मो.अशफाक, तूफानी, सुरेश मद्धेशिया, ग्राम प्रधान जेपी यादव, मु.यशब, साजन अंसारी, रामसुख चौहान, नगेंद्र यादव, फैजान, सोने अब्दुल्ला आदि रहे। सुरक्षा की दृष्टि से जंगीपुर पुलिस मौजूद रही।
Views: 7








