एटीएम कार्ड में हेराफेरी कर पैसा उड़ाने वाला अभियुक्त पहुंचा हवालात 

गाजीपुर। एटीएम कार्ड की हेराफेरी करके आम जनता के खाते से पैसा उडाने वाले ठग को सैदपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।


        अभियुक्त पंकज यादव पुत्र नन्हकू यादव निवासी ग्राम हमजापुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर  को चार एटीएम कार्ड व नाजायज तमन्चा. 315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ यूनियन बैंक एटीएम कस्बा सैदपुर थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर के पास से समय संध्या समय साढ़े छः बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जौनपुर में दो मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध ठगी का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में  प्रभारी निरीक्षक श्रीमती वन्दना सिंह,उपनिरीक्षक रामकुमार दुबे, मुख्य आरक्षी यशवन्त सिंह, आरक्षी दुर्गेश तिवारी, गौरव सिंह तथा राकेश सरोज- थाना सैदपुर गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply