जिले में दौड़ी पुलिसिया तबादला एक्सप्रेस

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनपदीय कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु एवं जनहित में रविवार को जिले के सत्रह  निरीक्षक / उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस को तात्कालिक प्रभाव से उनके वर्तमान नियुक्ति  स्थान से स्थानांतरित करते हुए उन्हें नवीन तैनाती दी है।

         पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक थाना मरदह निरीक्षक दुष्यन्त कुमार सिंह को प्रभारी सम्मन सेल,प्रभारी न्यायालय सुरक्षा निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक थाना मरदह,थानाध्यक्ष बहरियाबाद उपनिरीक्षक संदीप कुमार को थाना शादियाबाद,थानाध्यक्ष बिरनों उपनिरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष बहरियाबाद,वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना करण्डा राजेश बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष बिरनो, थानाध्यक्ष नगसर उपनिरीक्षक आनन्द कुमार भारती को थाना मरदह,चौकी प्रभारी ताजपुर कुर्रा थाना दिलदारनगर उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार को थानाध्यक्ष नगसर,प्रभारी निरीक्षक थाना करण्डा निरीक्षक सम्पूर्णानन्द राय को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा,थानाध्यक्ष रेवतीपुर

उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार चौधरी को थानाध्यक्ष करण्डा,पीआरओ पुलिस अधीक्षक उपनिरीक्षक  आलोक त्रिपाठी को थानाध्यक्ष रेवतीपुर, थानाध्यक्ष महिला थाना उपनिरीक्षक श्रीमती रेनू यादव को प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ,पुलिस लाइन की उपनिरीक्षक श्रीमती शशि सिंह को थानाध्यक्ष महिला थाना,प्रभारी निरीक्षक थाना नन्दगंज निरीक्षक श्रीमती वन्दना सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना सैदपुर,प्रभारी निरीक्षक थाना सैदपुर निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा को प्रभारी निरीक्षक थाना कासिमाबाद,प्रभारी निरीक्षक थाना कासिमाबाद निरीक्षक कमलेश कुमार पाल को प्रभारी निरीक्षक थाना नन्दगंज,  अतिरिक्त निरीक्षक थाना शादियाबाद निरीक्षक  अश्वनी कुमार सिंह को विवेचना सेल तथा अतिरिक्त निरीक्षक थाना करण्डा निरीक्षक अमित कुमार सिंह को प्रभारी विशेष जॉच प्रकोष्ठ के पद पर तैनाती दी गयी है। पुलिस कप्तान ने सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों से तत्काल अनुपालन  सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया है। देखें आदेश

Views: 192

Leave a Reply