धोखा पड़ा भारी,आयी हवालात की बारी

मुख्यमंत्री कार्यालय का सी.ए.बना धूर्त अभियुक्त गिरफ्तार


गाजीपुर। मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ का सी.ए.बताकर बेईमानी व कपट पूर्वक छल करने वाले अभियुक्त को कोतवाली सदर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। लोगों को धोखा देने के  प्रयोजन से कूट रचित आधार कार्ड तैयार कर तथा अपनी मूल पहचान छिपाते हुए, लोक सेवक होने का छद्म प्रतिरूपण करते हुए पदाभास से कार्य करने वाले अभियुक्त के कब्जे से दो एनड्रायड मोबाइल, तीन फर्जी आधार कार्ड, चार एटीएम बरामद करने में  कोतवाली पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

        अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सथर पुलिस ने शहर के रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से अभियुक्त संजय कुमार राजभर पुत्र सोमारी राजभर निवासी चन्द्रवार दुगौली थाना रसड़ा जनपद बलिया को धर दबोचा। वह अपने आप को एस.के. मिश्रा सी.ए. मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ बताकर लोक सेवक होने का छद्म प्रतिरूपण कर रहा था।   अभियुक्त के विरूद्ध  विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

          गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी बुजुर्गा थाना कोतवाली, आरक्षी तौहीद अहमद, धर्मेन्द्र कैथवास व विजय कुशवाहाज्ञथाना कोतवाली, गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply