आनलाइन फ्राड का अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। साइबर क्राइम सेल व नोनहरा थाना पुलिस ने आनलाइन फ्राड करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।  पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल व नोनहरा थाना पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर वादी के बैंक खाते से 01 लाख 33 हजार 194 रूपये आनलाईन फ्राड करने वाले अभियुक्त सफी हैदर पुत्र एह-तेशाम हैदर निवासी सुसुण्डी थाना नोनहरा निकट सिया मस्जिद थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर को शनिवार को एसबीआई बैंक सुसुण्डी नोनहरा से गिरफ्तार किया।

     उल्लेखनीय है कि उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में प्रभारी साइबर सेल व उनकी टीम द्वारा सम्बन्धित मर्चेंन्ट / बैंक से ट्रांजेक्शन की जानकारी की गयी एवं अन्य तकनीकी सहायता से प्राप्त दस्तावेजों को समन्वय स्थापित कर साक्ष्य संकलित किया गया था।

        अभियुक्त के कब्जे से एक एप्पल आईफोन  मोबाइल, एक नोकिया  मोबाइल व 2130 रूपया नगद बरामद किय़ा। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।       अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष नोनहरा प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक वैभव मिश्रा (प्रभारी साइबर सेल),कम्प्यूटर ऑपरेटर आशीष कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी विकास श्रीवास्तव व  राजकुमार, आरक्षी  मुकेश कुमार,शिव प्रकाश यादव, राजवीर, पंकज भारतीया, महिला आरक्षी प्रतिभा शुक्ला व नीलम चौधरी शामिल रहीं।

Visits: 390

Leave a Reply