सरस्वती प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार 

गाजीपुर। बसंत पंचमी की तैयारियां हर तरफ जोरों पर की जा रही है। पर्व की पूर्व संध्या पर मूर्तिकार मां सरस्वती की प्रतिमा को अंतिम रुप देने के कार्य में जुटे रहे। गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी का पर्व एक ही दिन मनाये जाने को लेकर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा को लेकर शहर से ग्रामीण इलाके तक तैयारी जोरों पर रही। उधर सरस्वती प्रतिमा को अंतिम रुप देने में लगे सादात निवासी बाल मूर्तिकार अमन कुमार और सत्यम वर्मा ने बताया कि करीब 1500 से लेकर पांच हजार तक की प्रतिमा उपलब्ध है। गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए कुछेक प्रतिमाओं को तिरंगा रंग का बैकग्राउंड दिया गया है। मां सरस्वती की जीवंत प्रतिमा बनाने में जुटेप्रतिमा मूर्तिकार बताते हैं कि मिट्टी की जीवंत प्रतिमा तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply