पन्द्रह हजार का इनामियां गैंगेस्टर गिरफ्तार

गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली पुलिस व थाना बिरनो पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गैंगेस्टर अधिनियम के पन्द्रह हजार के इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

        बताया गया कि संयुक्त पुलिस टीम को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर मिली। बताया गया कि गैंगेस्टर अधिनियम के थाना कासिमाबाद पल दर्ज मुकदमें से सम्बन्धित इनामियां अभियुक्त दीनबन्धु उपाध्याय कुतुबपुर सिक्स लेन ओवर ब्रीज(पुल) के पास मौजूद है। वह कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वह मुल्जिम पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया परन्तु पकड़ लिया गया ।  पूछने पर उसने अपना नाम दीनबन्धु उपाध्याय पुत्र स्व. राम अवतार उपाध्याय निवासी ग्राम सरायमुबारक धर्मपुरा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर हालपता वार्ड सं. 04 श्यामपुरम कालोनी थाना आईटीआई काशीपुर जिला उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड बताया। 

        उल्लेखनीय है कि अभियुक्त वर्ष 2021 से उपरोक्त मुकदमा में बदस्तूर फरार चल रहा था। वह अपनी चल सम्पत्ति यहां से बेचकर काशीपुर उत्तराखण्ड राज्य में जाकर रहने लगा था। जिसे काफी प्रयास के बाद 17 जनवरी 2023 को समय 13.35 बजे कुतुबपुर सिक्स लेन ओवर ब्रीज के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त  की गिरफ्तारी हेतु पन्द्रह हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय बाद जेल भेज गया।  

        गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल थाना कासिमाबाद, थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह थाना बिरनो, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह थाना कासिमाबाद, आरक्षी अफसार अहमद, धनन्जय पाल, सुशील पाण्डेय, सनोज यादव व अनुराग वर्मा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Visits: 123

Leave a Reply