चार लाख रुपए के अवैध गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। स्वाट टीम व खानपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक स्कार्पियो के साथ दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 48 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद किया है। नाजायज गांजा की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में चार लाख रुपए बताई गई है।        उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आज पत्र प्रतिनिधियों को अपने कार्यालय में दी। बताया गया कि अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत  17 जनवरी 2023 को स्वाट टीम, थाना खानपुर पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन की तलाश व देखभाल क्षेत्र में चक्रमणरत थे। उसी क्रम में संयुक्त पुलिस टीम ग्राम खरौना गोमती नदी पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग व आने जाने वाले व्यक्तियों की सघन तलाशी कर रही थी। उसी दौरान समय करीब सवा आठ बजे अभियुक्तगण राघव सिंह पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम सीतापट्टी थाना करण्डा जनपद गाजीपुर हाल पता पीर नगर कालोनी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर और हर्षदीप सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम उघरनपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर को काले रंग की स्कार्पियो नं0 यूपी 61 एवाई 1515 के साथ रोककर तलाशी ली गई तो उसमें दो दो किलो के पैकेट में रखा कुल 48 किलो नाजायज गांजा छिपाकर रखा पाया गया।

   पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि यह गांजा हम लोग उड़ीसा से सस्ते दाम पर लाते हैं। हम लोग उसको 2-2 किलो के पैकेट में रख कर ऊँचे दाम पर अन्य जनपदों में बेचकर प्राप्त धन को आपस में बाँट लेते हैं। आज यह गांजा हम लोग वाराणसी ले जा रहे थे। बरामदगी के सम्बन्ध में एनडीपीएस एक्ट का अभियोग थाना खानपुर पर पंजीकृत किया गया। 

         गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष खानपुर संजय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक रामाश्रय राय प्रभारी स्वाट टीम मय टीम, उपनिरीक्षक फूलचन्द पाण्डेय चौकी प्रभारी सिधौना थाना खानपुर, उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी सर्विलांस प्रभारी, मुख्य आरक्षी त्रय संजय प्रसाद, सुजीत सिंह व आशुतोष सिंह सर्विलांस टीम, आरक्षीगण चन्दन मणि त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सर्विलांस सेल, मुख्य आरक्षी रामनरेश सोनकर और आरक्षी राजेश कुमार चौकी सिधौना व आरक्षीगण आकाश सिंह, धर्मेन्द्र पटेल और विनय कुमार थाना खानपुर शामिल रहे।

Visits: 134

Leave a Reply