पंचांग व राशिफल – 05 दिसम्बर 2023

पंचांग व राशिफल – 05 दिसम्बर 2023

पंचांग

विक्रमी संवत् 2079

शक सम्वत 1944

मास पौष

पक्ष शुक्ल पक्ष

तिथि चतुर्दशी 26:15 तक

नक्षत्र मृगशीर्षा 21:24 तक

करण गारा 13:07 तक, वणिजा 26:15 तक

वार गुरुवार

योग शुक्ला 07:24 तक

सूर्योदय 06:43

सूर्यास्त 17:19

चंद्रमा वृषभ 20:52 तक

राहुकाल 13:43 − 15:00

शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:05 − 12:46

राशिफल

मेष

आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी पुराने मित्र को मदद की दरकार होगी।आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। आर्थिक हालात तंग हो सकते हैं। दोस्त और सहयोगी नाराज हो सकते हैं। यात्रा कुछ मामले में लाभकारी हो सकती है। सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। खाली समय का पुरा आनंद उठायेंगे।

वृष

आज विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। व्यक्तिगत जानकारियों को उजागर करने से बचें। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ और समय आपके पक्ष में रहेंगी। निवेश करने से बचना हितकारी रहेगा। परिवार के लोगों व बच्चों पर ध्यान दें और उनकी आवश्यकता भी पूरी करना चाहिए।

मिथुन

अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। किसी परिचित के यहां जाने से आज बचें अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड सकती है। परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अपने कार्यों पर ध्यान दें सारी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। भरोसे मन्द व्यक्ति पर शक करने से बनते काम बिगड़ सकते हैं।

कर्क

आज आप ऊर्जावान रहेंगे परन्तु कार्य की अधिकता से चिन्तित हो सकते हैं। आपकी लगन और मेहनत से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है.। आज अनावश्यक चर्चा में भागीदारी से बचें। परिजनों पर ध्यान दें, परिवार का भरपूर आनंद मिलेगा। जहां भी सम्भव हो दुसरे की मदद करें इससे मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

सिंह

अपनी सोच को सकारात्मक बनाएं,आत्मविश्वास को बनाए रखना आवश्यक है। आर्थिक निवेश में आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। विरोधी आपके निजी जीवन में परेशानियाँ खड़ी कर सकते हैं। अपने परिवार पर समय देना हितकारी होता है। पुराने काम के कारण आज मान सम्मान बढ़ने का योग है।

कन्या

आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। मन मस्तिष्क साफ रखें और दूसरों को यथोचित सम्मान दें,निवेश के मार्ग बनेंगे।

तुला

ख़्याली पुलाव न पकायें। समय के अनुसार अपने कार्यों पर ध्यान केन्द्रित करें। जल्दबाज़ी में निवेश न करें। अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। परिजनों को स्नेह देने से खुशी मिलेगी।

वृश्चिक

सुख दुख जीवन के दो पहलू हैं। कभी दुख आने से घबराना नहीं चाहिए बल्कि डटकर उसका मुकाबला करने से वह दूर हो जाएगा। धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं, हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी. पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करें।

धनु

धार्मिक भावनाओं से तीर्थस्थल की यात्रा हो सकती है। संत से कुछ दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे। परिचितों के सहयोग से आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। आप अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों का उपयोग करें।

मकर

धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। आपको धन संचय रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। किसी से अचानक हुई मुलाक़ात आपका दिन बना देगी।

कुंभ

घरेलू परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं। काम को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे. सहकर्मियों और वरिष्ठों के सहयोग से

कार्य पूर्ण होंगे।

मीन

आज का दिन सामान्य है। लाभ लेने के लिए अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें।अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं।

. 84

Visits: 300

Leave a Reply