लाखों की ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार 


गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने, करोड़ो रुपये की ठगी करने वाला, 15000 रुपये के इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने वादी राहुल शर्मा अधिकृत हस्ताक्षरी भूमि एक्जिम प्रा.लि.,204/205 समृद्धि कामर्शियल काम्प्लेक्स माइंड स्पेस चिचोली बंदर रोड, मलाड वेस्ट मुम्बई की, 52 लाख रूपये के गबन से सम्बन्धित तहरीर पर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान पाया गया कि अभियुक्त उपेन्द्र राय पुत्र प्रदीप राय निवासी ग्राम गोड़उर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर, हालपता- 303 ब्लूम बर्ग टावर ओमेक्स हाईट, विभूतिखण्ड, गोमतीनगर लखनऊ द्वारा अपनी पत्नी मयूरी राय व साली सृष्टी राय के साथ मिलकर वादी मुकदमा को झांसे मे डालकर कमलकोच फैक्ट्री जयपुर राजस्थान का फर्जी डायरेक्टर बनकर वादी मुकदमा से 52 लाख रूपया लेकर गबन कर लिया गया वापस मांगने पर जान माल की धमकी दिया गया । इस प्रकार की अभियुक्त द्वारा कई घटनायें कारित की गयी थी।न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अजमानतीय अधिपत्र तथा धारा 82 सीआरपीसी की आदेशिकायें दिनाकं 27 सितम्बर 2022 को जारी की गयी थी जिसका तामिला विवेचक द्वारा कराया जा चुका है। आदेशिकाओं का तामिला कराये जाने के बावजूद अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। धारा 82 सीआरपीसी का उल्लंघन करने पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 174क भादवि का मुकदमा भी पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त के विरुद्ध रुपये 15000-/ का ईनाम भी घोषित किया गया। विवेचक द्वारा की गयी समस्त विवेचनात्मक कार्यवाहियो व एकत्र साक्ष्य को पर्याप्त पाते हुए न्यायालय द्वारा अभियुक्त से सम्बन्धित सम्पत्तियों के सन्दर्भ मे धारा 83 सीआरपीसी (कुर्की) की कार्यवाही करने हेतु आदेश पारित किया गया । जिसके क्रम में अभियुक्त उपेन्द्र राय पुत्र प्रदीप कुमार राय निवासी ग्राम गोड़उर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर , हालमुकाम – 303 ब्लूमबर्ग टावर ओमैक्स हाईट गोमती नगर जनपद लखनऊ उ0प्र0 , स्वयं थाने पर पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। अभियुक्त पर कुल नौ अपराधिक मामले दर्ज हैं।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply