अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी हेतु चार कराटे खिलाड़ी पहुंचे गोवा 


गाजीपुर। गोवा में 5 और 6 नवंबर को आयोजित एसके एआई अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गाजीपुर की कराटे टीम, प्रशिक्षक अंबिका भारद्वाज के नेतृत्व में गोवा पहुंची है। टीम में गाजीपुर के चार खिलाड़ी विकास यादव, आदित्य चौरसिया, आशुतोष शर्मा और आदित्य कुमार का चयन हुआ है। प्रशिक्षक अंबिका भारद्वाज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश विदेश से प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं‌। खिलाड़ियों और अभिभावकों के लिए बड़े गर्व की बात है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में गाजीपुर की टीम प्रतिभाग कर रही है और नए आयाम को छू रहे हैं और अपने जिले और अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले गाजीपुर के चारों प्रतिभागी बहुत ही होनहार हैं। जनपदवासियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वेइस प्रतियोगिता में अवश्य सफल होंगे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply