पंचांग व राशिफल – 28 अक्टूबर 2022

पंचांग व राशिफल – 28 अक्टूबर 2022

पंचांग

विक्रमी संवत् 2079

शक सम्वत 1944

मास कार्तिक

पक्ष शुक्ल पक्ष

तिथि तृतीया 10:33 तक

नक्षत्र अनुराधा 10:33 तक

करण गारा 10:33 तक, वणिजा 21:23 तक

वार शुक्रवार

योग शोभना 25:26 तक

सूर्योदय 06:01

सूर्यास्त 17:18

चंद्रमा वृश्चिक

राहुकाल 10:42 − 12:04

शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:42 − 12:26

राशिफल

मेष

आज सहयोगियों व मित्रों के साथ मनोरंजन का योग हैं।आज महत्वपूर्ण यात्रा के भी अवसर मिलेंगे। अपने व परिवार के साथ समय व्यतीत करें। भविष्य के लिए कुछ अच्छे संपर्क मिलेंगे। और आगामी समय में लाभ होगा।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। आज किसी काम को अपने सहयोगी के सहयोग से पूरा करने में सफल हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बातचीत में तनाव हो सकता है।काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी.

मिथुन

आज आपको परिवार का एक दूसरा पहलू दिखेगा। यह आपके लिए काफी कष्टकारी सिद्ध होगा। जमीन जायदाद की बिक्री से आपको अच्छा लाभ मिलेगा।प्रतिस्पर्धा के चलते काम- काज की अधिकता हो सकती है।

कर्क

आज का दिन अत्यन्त उपयोगी है। आज आय के स्रोत विकसित होंगे।। इससे मन में प्रसन्नता का भाव रहेग आप अपने पुराने कामों को फिर से शुरू करने का विचार करेंगे। आपको अपने परिवार से सहयोग मिल सकता है।

सिंह

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य आसानी से निपटेंगे। वरिष्ठ जन से आपको सम्मान मिलेगा।नये वाहन की खरीद शुभ होगी।आज धन लाभ के भी योग हैं।

कन्या

आज स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी। आज चिन्ता के बावजूद व्यय बढ़ेगा। कोई भी काम मस्तिष्क से सोच विचार कर करना हितकारी होगा। खान पान के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान देना चाहिए।

तुला

आज का दिन सामान्य फलकारक है। आज सावधानी बरतना हितकर होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मानसिक तनाव भी आपको परेशान कर सकता है। आपको व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त मिलेगी और आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यवसायिक दिन फायदेमंद रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए दिन शुभ है, यदि आप किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो सफलता मिलने के योग हैं। आज जीवनसाथी के साथ यात्रापर पर जा सकते हैं।

धनु

आज आपके मन में गलतफहमी हो सकती है। किसी नए काम को करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह सोच लें। छात्रों को कीमती समय का उपयोग करना चाहिए। युवाओं को उस कोर्स पर ध्यान देना चाहिए, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिले।

मकर

आज आपको अपनी चिंताओं से बाहर निकलने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि इससे आपका काफी समय बर्बाद होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ

आज का दिन अनुकूल और सामान्य रहेगा। आज आप परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु आपसे दोस्ती का इच्छुक होगा। आज आप परिवार के साथ समय बिताएंगे।

मीन

आज मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पढ़ने-लिखने में आपकी रुचि रहेगी। धन से जुड़े कार्य आयोजित करने में सफल रहेंगे। कानूनी विवाद मे सफलता के योग हैं।स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है।

Visits: 105

Leave a Reply