गो वध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों की खोजबीन में नोनहरा थाना पुलिस क्षेत्र में चक्रमणरत थी। उसी दौरान मुखबीर ने सूचित किया कि गो वध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त इस समय अपने घर पर मौजूद है। उसकी सुरागरसी में लगी पुलिस वांछित अभियुक्त देवनाथ जायसवाल पुत्र स्व. राधे जायसवाल निवासी ग्राम मोलनापुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर को वुधवार को उसके घर से दबोच लिया। गिरफ्तार वांछित अभियुक्त पर आठ मुकदमें दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी तथा आरक्षी दीनदयाल यादव शामिल रहे।

Visits: 261

Leave a Reply