पंचांग व राशिफल – 20 अक्टूबर 2022

पंचांग व राशिफल – 20 अक्टूबर 2022
पंचांग
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी 16:01 तक
नक्षत्र आश्लेषा 10:24 तक
करण विष्टि 16:01 तक, बावा 28:47 तक
वार गुरुवार
योग शुभा 17:39 तक
सूर्योदय 05:57
सूर्यास्त 17:24
चंद्रमा कर्क
राहुकाल 13:29 − 14:54
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:43 − 12:28

राशिफल
मेष
आज का दिन व्यस्त रहेगा। उलझने बनी रहेंगी। परिवार में धार्मिक कार्य को लेकर चहल पहल बनी रहेगी। पारिवारिक सुख-शान्ति रहेगी। खान पान पर विशेष ध्यान रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी में मधुरता बनाएं। सन्तान सुख से प्रसन्नता का भाव रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति को कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृष
आज का दिन मध्यम रहेगा। मन में नकारात्मक भाव आते जाते रहेंगे, वहीं कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। सन्तान से सुखद समाचार आ सकते हैं। परिवार के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहना चाहिए। सचेत रहें। धन लाभ के योग ‌हैं। धैर्यशीलता में कमी के बावजूद। आत्मसंयत रहें। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है।

मिथुन
आज अपने पर क्रोध को हावी न होने दें। अशान्त मन के बावजूद आत्मसंयम बनाये रहें। किसी पुराने मित्र से मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक हो सकता है। परिवार में सम्मान मिलेगा। आत्मविश्वास बनाए रहें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। धन की स्थिति यथावत रहेगी। रुके कार्य को गति मिलेगी।

कर्क
आज का दिन अच्छा है। आत्मविश्वास के कारण मन में खुशी होगी। नौकरी में लाभ के योग हैं। आय और वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। पारिवारिक सुख-शान्ति रहेगी। बातचीत में सन्तुलन आवश्यक है। अपने कार्यों पर ध्यान दें। किसी अज्ञात भय से तनाव व स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

सिंह
अनावश्यक क्रोध और मित्रों से तनाव मिल सकता है। वाणी के प्रभाव से रुके कार्य पूर्ण हो सकेंगे। संतान के स्वास्थ्य तथा अपने कार्यों पर ध्यान देना आवश्यक है। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मित्र के सहयोग से लाभ के अवसर मिल सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी।

कन्या
मन में उत्साह रहेगा। नौकरी में सफलता के साथ शासन प्रशासन का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के योग हैं। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। बातचीत में आपसी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। उसे मिल बैठकर दूर करें।

तुला
आज का दिन सामान्य है। कार्य क्षेत्र में भागदौड़ के बाद भी आय में कमी आ सकती है। आशा निराशा के भाव मन में आते रहेंगे।
परिवार व मित्र का सहयोग मिल सकता है। मानसिक शान्ति के लिए क्रोध से बचने का प्रयास करें। व्यय की अधिकता से चिंता रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिवार मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक
पारिवारिक उलझनों के बीच आत्मसयंत बने रहें। तनाव में भी बातचीत में सन्तुलन बनाए रहें। किसी पुराने मित्र से भेंट और नौकरी में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि व दाम्पत्य जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग रहेगा। कार्यों में परिश्रम के अनुसार सफलता संदिग्ध है। जीवनसाथी से मतभेद बना रहेगा।

धनु
आज क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से सद्भाव बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों के कारण परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याओं से मन अशान्त रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। अपने स्वास्थ्‍य के प्रति सचेष्ठ रहें। मित्रों के सहयोग से किसी नए काम का प्रस्ताव आ सकता है।

मकर
आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परिजनों व जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आज खर्च की अधिकता हो सकती है, सोच समझकर ही खर्च करें। पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति के योग हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।

कुुंभ
आज आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। स क्रोध से बचें और मामले को सहमति से सुलझने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। सम्पत्ति में निवेश के योग बन रहे हैं। लाभ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मीन
मानसिक शान्ति रहेगी। बातचीत में मधुरता रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबारिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन के नकारात्मक भाव को हावी न होने दें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। कार्यों में व्यवधान के साथ आय के नए स्रोत स्थापित होंगे।

Visits: 414

Leave a Reply