खरीफ गोष्ठी एवं कृषि मेले में जैविक खेती पर बल

गाजीपुर। जनपद के भांवरकोल ब्लाक परिसर में कृषि विभाग द्वारा शनिवार को खरीफ गोष्ठी एवं कृषि मेला का आयोजन ब्लाक प्रमुख प़तिनिधि आनंन्द राय मुन्ना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
गोष्ठी का शुभारंभ बलिया सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने उद्यान विभाग से उपलब्ध कराए गए गोभी, टमाटर एवं मिर्च के बीजों का वितरण क्षेत्रीय किसानों में किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में प्राकृतिक फसलों के उत्पादन की मांग बढ़ी है। ऐसी स्थिति में मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से विशेष आग्रह कर प्राकृतिक खेती का प्रस्ताव कर किसानों की आमदनी बढ़ाने की सिफारिश की थी। जिसपर प़धानमंती़ ने मेरे प़्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए गंगा नदी के किनारे पांच किलोमीटर के दायरे में प्राकृतिक खेती के लिए 30 हजार करोड़ का बजट अवमुक्त कर दिया है।इसके लिए कृषि विभाग के अलावा प्राकृतिक खेती के लिए एक अतिरिक्त अधिकारी नियुक्त किया गया है। पहले प्रयास में एकल खेती के बाद दूसरी फसल का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने किसानों को जैविक खेती पर बल देने पर जोर दिया।
इस मौके पर उप कृषि निदेशक यतिन्द़ सिंह ने किसानों के लिए कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न की विधिवत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान फसलों के अवशिष्टों को निस्तारण के लिए कृषि संयंत्रों के प्रयोग पर बल दिया। उन्होंने किसानों से फसल के अवशिष्टों को जलाने से होने वाले नुक़सान की जानकारी दी। कहा कि अवशिष्ट जलाने से मिट्टी के मित्र किटाणु मर जाते हैं जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डा. जे पी सिंह एवं डा. शशांक सिंह ने किसानों को आधुनिक वैज्ञानिक खेती की जानकारी देते हुए स्वयं सहायता समूहों को क्षेत्रीय किसानों के उत्पादों आलू,टमाटर,मिर्च आदि से सम्बन्धित छोटे उद्योगों में आचार,मुरब्बा, आदि को बनाकर आसानी से बाजार में बिकने वाले जिंसो के बढ़ावा देने पर बल दिया। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी बी के दूबे, भाजपा के बरिष्ठ नेता कृष्ण बिहारी राय, मनोज राय, बीडीओ रामकृपाल यादव, एडीओ पंचायत अशोक सिंह यादव, पशु चिकित्साधिकारी डाo सचिन सिंह, ब्लाक प्रमुख मुहम्मदाबाद अवधेश राय, प़्रभारी सीडीपीओ बंन्दना गुप्ता, रबीन्द्रनाथ राय,आनंन्द राय मुन्ना, अनिल राय मुन्ना,झून्नू पांन्डेय, बिनोद राय,पियूष राय, राजेश राय बंगाली, लालबहादुर कन्नौजिया आदि ने बिचार ब्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शशांक शेखर राय ने किया।

Visits: 106

Leave a Reply