पिक अप की टक्कर से अधेड़ की मौत, घर में मचा हाहाकार

गाजीपुर। तेज रफ्तार पिकअप ने एक अधेड़ व्यक्ति की जान ले ली। पिकअप के धक्के से गंभीर रूप से घायल अधेड़ को 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया।
यह दुर्घटना सैदपुर थाना क्षेत्र के अमुआरा गांव के पास शनिवार की दोपहर समय हुई। वहां तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पिकअप ड्राइवर पिकअप छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
बताया गया कि आजमगढ़ जिले के खरिहानी थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी चालीस वर्षिय राजेश गिरी पुत्र स्व. लक्ष्मी गिरी शनिवार की दोपहर अपने ससुराल (सैदपुर थाना क्षेत्र के होलीपुर गांव से) खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव स्थित अपने ननिहाल जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे सैदपुर बहरियाबाद मार्ग पर अमुआरा गांव के पास, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दिया। पिकअप की टक्कर से राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच कर, राजेश को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर मृतक के परिवार में हाहाकार मच गया। मृतक के साले की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम हेतु भेंज दिया। मृतक की पत्नी वंदना, बेटी रिया (16वर्ष), तान्या (13वर्ष) और पुत्र साहिल (11वर्ष) के उपर असमय ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनके आंसू थम नहीं रहे थे।

Visits: 433

Leave a Reply