कवि हौसला प्रसाद अन्वेषी की रचना

सबको प्यार पिलाना होगा।
नफरत दूर भगाना होगा ।

सत्य अहिंसा के बलबूते।
अपना देश चलाना होगा।

जहाँ झूठ है वहीं पहुँचकर।
जड़ से उसे हिलाना होगा।।

इंसानी मजहब को लेकर ।
हरदम कदम बढ़ाना होगा।।

तीन पाँच करने वालों को।
प्रायः सबक सिखाना होगा।।

सच्चे मन वाले लोगों को।
मिलकर गले लगाना होगा।।

देश हमारा रहे सुरक्षित।
इस पर ही बतियाना होगा ।।

पूँजीपतियों के मिजाज में ।
सेवाभाव जगाना होगा ।।

संग्रह में विश्वास करे जो।
उसको त्याग सिखाना होगा ।।

दीन दुखी प्यारी जनता के।
चेहरे को मुस्काना होगा ।।

चाहे जितनी मेहनत करके।
अमन चैन को लाना होगा।।

कर्ज मुक्त भारत का झंडा।
दुनिया में फहराना होगा।

सच्चाई पर चलने वाला।
नेता हमें बनाना होगा।।

पूरी ताकत मेहनत देकर।
अपना देश बनाना होगा ।।

Visits: 114

Leave a Reply