स्वतंत्रता सेनानी पब्बर राम के प्रतिमा पर भाजपा ने किया माल्यार्पण

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतिम दिन “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम मे अंतर्निहित गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान कार्यक्रम के क्रम मे भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व मे जनपद के अप्रतिम नेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व पब्बर राम के प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा उनके पारिवारिक सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समय समय पर राष्ट्र मनिषियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों तथा विभिन्न क्षेत्रों मे राष्ट्र गौरव के महा मनिषियों को समय समय पर अभिनन्दित सम्मानित करती रही है।
पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह ने कहा कि समय और कालखंड में अपने व्यक्तिगत जीवन की व्यवहारिक बलि देकर राष्ट्र समर्पित जीवन जीने वाले सभी महापुरुष हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय,अच्छे लाल गुप्ता, रघुवीर सिंह,मन्नू राजभर, अविनाश सिंह, निखिल राय, दिलीप गुप्ता,अभिनव सिंह और सत्यदेव यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Visits: 153

Leave a Reply