भाभी के प्रयास से बची फांसी पर लटकी युवती की जान

गाजीपुर। सोमवार की शाम एक नवयुवती ने घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी इहलीला समाप्त करने का असफल प्रयास किया।
यह घटना जमानियां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। बताया गया कि युवती के परिजन खेत पर काम करने गये थे। घर में युवती व उसकी भाभी ही मौजूद रहीं। उसी दौरान युवती कमरे में जाकर फांसी लगाने लगी। इस पर घर में मौजूद उसकी भाभी ने उसे फांसी लगाते देख, मौके पर पहुंची और उसका पैर पकड़ कर शोर मचाने लगी। शोर सुनकर षआस पास के लोग मौके पर पहुंचे औ उसे फंदे से किसी तरह नीचे उतारा । जिसके बाद उसे आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां से उसे गाजीपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी रविरंजन ने बताया कि युवती के परिजनों के अनुसार युवती घर फांसी लगाने का प्रयास की थी। जिससे उसके गर्दन में कुछ परेशानी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गाजीपुर रेफर कर दिया गया है।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply