पंचांग व राशिफल – 15 फरवरी 2022

पंचांग व राशिफल – 15 फरवरी 2022

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1943
मास माघ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि  चतुर्दशी 21:40 तक
नक्षत्र  पुष्य 13:42 तक
करण गारा वणिजा 09:08 तक 21:40 तक
वार   मंगलवार
योग सौभाग्य 21:13 तक
सूर्योदय 06:31
सूर्यास्त 17:49
चंद्रमा कर्क
राहुकाल 15:20 − 16:43  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:12 − 12:57

हनुमान चालीसा का पाठ करें – मंगल ग्रह की अशुभता को कम करने के लिए प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे मन से नकारात्मक विचार दूर होते हैं भय से मुक्ति प्राप्त होती है और मन शांत रहता है।
जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल ……

मेष
आज नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। नया काम करने का मन बनेगा। यात्रा की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। थोड़े प्रयास से काम बनेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे।

वृष
आज नौकरी में तनान रहेगा। कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय में सुधार आएगा। आय में निश्चितता रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। अपनों का व्यवहार विपरीत होगा।

मिथुन
आज यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। किसी अनहोनी होने की आशंका रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। झंझटों से दूर रहें। शारीरिक पीड़ा से परेशानी हो सकती है।

कर्क
आज विशेषकर गृहिणियां सावधानी रखें। बेवजह क्रोध न करें। बात बिगड़ेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। अपेक्षानुरूप कार्य न होने से चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

सिंह
आज नौकरी में तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बढ़ेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। तीर्थयात्रा तथा सत्संग लाभ के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा।

कन्या
आज योजना फलीभूत होगी। भाग्य अनुकूल है। प्रयास करते रहें। लाभार्जन में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में तनाव रह सकता है। परिवार में स्वास्थ्य पर अधिक व्यय हो सकता है। आशंका-कुशंका रहेगी।

तुला
आज मेहनत का प्रभाव स्वास्थ्‍य पर पड़ेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। लाभ होगा। राजकीय बाधा से तनाव रह सकता है। जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक
आज डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग बनते हैं। यात्रा से लाभ होगा। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद से बचें। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता रहेगी। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। किसी अपने वाले का व्यवहार समझ में न आएगा।

धनु
आज यात्रा में जल्दबाजी न करें। दूसरों से अपेक्षा न करें। सहयोग नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में कमी रह सकती है। धैर्य रखें। समय जल्दी ही बदलेगा। लाभ होगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

मकर
आज यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए कार्य मिल सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग व प्रसन्नता प्राप्त होंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। आशंका से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें।

कुंभ
आज रोजगार व आय में वृद्धि होगी। नए प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। व्यवसाय ठीक चलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी कार्य की चिंता अधिक हो सकती है।

मीन
आज पारिवारिक रिश्तेदार मिलने घर आ सकते हैं। व्यय होगा। अच्छे समाचार मिलेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धनार्जन सहज ही होगा। क्रोध न करें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें।चोट व रोग से हानि के योग हैं।

Visits: 136

Leave a Reply