पंचांग व राशिफल – 24 जनवरी 2022

पंचांग व राशिफल – 24 जनवरी 2022
पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1943
मास माघ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि षष्ठी 08:43 तक
नक्षत्र हस्त 11:08 तक
करण  वणिजा विष्टि 08:43 तक 20:16 तक
वार   सोमवार
योग सुकर्माण 11:07 तक
सूर्योदय 06: 43
सूर्यास्त 17:33
चंद्रमा   कन्या
राहुकाल  08:35 − 09:54
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:11 − 12:53

घर और कार्यस्थल में धन वर्षा के लिए आप अपने घर, दुकान या शोरूम में एक अलंकारिक फव्वारा रखें! या एक मछलीघर जिसमें 8 सुनहरी व एक काली मछली हो रखें! इसको उत्तर या उत्तरपूर्व की ओर रखें! यदि कोई मछली मर जाय तो उसको निकाल कर नई मछली लाकर उसमें डाल दें!

सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर रुद्राक्ष की माला से ‘ऊं नमो धनदाय स्वाहा’ मंत्र का 11 बार जाप करें। ऐसा करने से धन की वृद्धि होती है।जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री से आज का राशिफल ……

मेष
आज आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। तनाव थोड़ा कम होगा। इस राशि के छात्रों के लिये आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवारवालों के साथ समय अधिक बिताएं।

वृष
आज खुद की परेशानी पैरेन्ट्स से शेयर करेगें तो निश्चित ही उसका हल निकलेगा। जिससे आप राहत महसूस करेंगे।नियमित योग करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन
आज आर्थिक पारिस्थितियां आज आपके अनुकूल रहेगी। विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। किसी काम को पूरा करने के लिये खुद पर भरोसा रखें और  मेहनत करें।

कर्क
आज उन्हें कोई नयी सफलता हासिल होने वाली है। इस राशि के छात्र कॉलेज फ्रैंड के साथ समय बितायेंगे। आज कोई बड़ा फैसला लेते समय अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें।

सिंह
आज समझदारी और काबिलियत से काम करने पर सफलता को प्राप्त करेगें।ऑफिस में आज बॉस आपके काम को देखकर खुश हो जाएंगे, हो सकता है आपको कीमती पेन भी गिफ्ट कर दें।

कन्या
आज किसी नए साइट पर जाने से आपको काफी फायदा होने वाला है। घर से बाहर निकलते समय थोडे एक्स्ट्रा पैसे लेके जाए।  माता-पिता की राय आपके लिये कारगर साबित होगी।

तुला
आज सटीक तर्क से आप आज लगभग किसी को भी अपनी बात से सहमत कर सकते हैं। आप सहयोग और समझौता करने का पक्का इरादा करके ही घर से निकलें।

वृश्चिक
आज उन्हें कोई नई नौकरी भी मिल सकती है। परिवार में छोटे भाई की मदद से रूका हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं साथ ही पदोन्नति का भी योग बन रहा है।

धनु
नए दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर को आज किसी अच्छी जमीन से काफी अधिक धनलाभ मिलने वाला है। आज कोई करीबी मित्र आपसे आर्थिक मदद कर सकता है।

मकर
आज परिवार में चल रहे विवाद के कारण आज अपनों से कुछ कड़वा सुनने को मिल सकता है। मन की बातों को अपने मन में ही रखें। उन्हें जाहिर करने के लिए समय सही नहीं है।

कुंभ
आज व्यावसायिक संपर्कों में सुधार लाएगी। इस राशि के छात्रों को आज कम मेहनत में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। किसी नये कोर्स में एडमिशन लेने के आज का दिन शुभ है।

मीन
आज रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। स्वास्थ्य आज बेहतरीन रहने वाला है।मानसिक तनाव दूर होगा।

Visits: 178

Leave a Reply