तैंतीस गौवंश के साथ ग्यारह अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। भांवरकोल थानान पुलिस ने 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 33 गोवंश बरामद करने में कामयाब रही है।
     पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तो व गौ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष भांवरकोल के नेतृत्व मे शुक्रवार को उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार गुप्ता मय हमराह मुखबीर खास की सूचना पर फिरोजपुर गंगा नदी बहद ग्राम फिरोजपुर के पास से ग्यारह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 बैल, 21 गाय, 06 बछिया व 04 बछड़े (कुल 33 राशि गोवंश) व तीन नाव बरामद किया।
     गिरफ्तार अभियुक्तों में जवाहिर सिंह यादव पुत्र स्व. शंकर सिंह यादव निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर, लल्लन सिंह यादव पुत्र स्व. अभिमन्यु यादव निवासी ग्राम चकतरफिया थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर, रामपति राजभर  पुत्र बुच्ची राजभर निवासी ग्राम नसीरपुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर, बृजेश यादव पुत्र हवलदार यादव निवासी ग्राम गौसपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर, मोहन चौधरी पुत्र स्व. सूरज चौधरी निवासी ग्राम बीरपुर थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर, सुनील पाल पुत्र पलकू पाल निवासी ग्राम पलिया थाना रानीपुरा जनपद मऊ, हरेन्द्र सिंह यादव पुत्र जनार्दन यादव नि0ग्राम त्रिलोकपुर थाना जंगीपुर गाजीपुर, शिवकुमार यादव पुत्र स्व0 श्रीनरायण यादव निवासी ग्राम अलावलपुर थाना जंगीपुर गाजीपुर, बुधराम चौधरी पुत्र चन्द्रमा चौधरी निवासी ग्राम बीरपुर थाना भांवरकोल गाजीपुर, पन्तू चौधरी पुत्र जमुना चौधरी निवासी ग्राम बीरपुर थाना भांवरकोल गाजीपुर तथा लाल बहादुर चौधरी पुत्र स्व. शिवनरायण चौधरी निवासी ग्राम बीरपुर थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर रहे।
     गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार,आरक्षीगण शुभम सिंह, पवन कुमा सिंह, रंजीत गौतम, विपेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार, अवधेश कुमार, नागेन्द्र कुमार, जितेन्द्र शुक्ला तथा अमित चौधरी थाना भांवरकोल शामिल रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply