भाजपा में शामिल होने का क्रम जारी

गाजीपुर। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच प्रदेश से लगायत जिले तक राजनीतिक उलटफेर और अन्य दलों से नये लोगों का जुड़ना बदस्तूर जारी है।                     
     इसी क्रम मे आज भाजपा जिला कार्यालय पर जहूराबाद और जंगीपुर विधानसभा में समाज सेवा  में सक्रिय भूमिका निभाने वाले डा अनिल कुमार चौहान ने प्रदेश सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने भाजपा का पार्टी पट्टा और माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
        बताते चलें कि इससे पूर्व बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने मिथिलेश दीक्षित, लालबहादुर यादव,डा बाबूलाल यादव को तथा समाजवादी पार्टी से आए संजीव सिंह एवं रामराज राजभर को भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। उन लोगों ने पार्टी की नितियों से जुड़कर पार्टी को मजबूत करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष वृजेन्द्र राय, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह,अच्छे लाल गुप्ता,मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,अजीत सिंह,झुन्ना चौहान आदि उपस्थित रहे।.


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply