आन लाइन भरें जायेंगे परीक्षा फार्म
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय से सम्बद्ध स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक द्वितीय वर्ष (बी.ए.एवं बी.काम.) तथा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष (एम.ए. हिन्दी, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, सैन्य विज्ञान) एम.काम. प्रथम वर्ष के छात्र/छात्राओं के मुख्य परीक्षा 2022 हेतु परीक्षा फार्म आवेदन दिनांक 12 जनवरी से तीस जनवरी 2022 तक आनलाईन भरे जायेंगे।
उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य ने दी है। बताया गया है कि परीक्षा फार्म आनलाईन भरकर उसकी प्रति महाविद्यालय के सम्बन्धित काउन्टर पर प्रत्येक कार्यदिवस में, बीस जनवरी से प्रातः 10.30 से अपराह्न 2.30 बजे तक जमा किये जा सकते हैं। काउन्टर पर आवेदन की प्रति जमा करने की पूर्ण जिम्मेदारी छात्र / छात्राओं की होगी।

Views: 8
Advertisements









