प्रोन्नति- 42 डीएसपी को एएसपी पद पर मिला प्रमोशन,

लखनऊ।उ.प्र.सरकार के गृह (पुलिस सेवाएं) अनुभाग एक द्वारा आदेश जारी किया गया है।जिसमें 42 डीएसपी को एएसपी पद पर प्रोन्नति दी गयी है। आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग में कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक (ज्येष्ठ वेतनमान रू0 15,600-39,100 ग्रेड-पे 6600, पुनरीक्षित वेतनमान मैट्रिक्स पे-लेवल-11 रू0 67,700-1,91,000) में कार्यरत निम्नलिखित अधिकारियों को विभागीय चयन समिति की बैठक दिनांक 07 जनवरी, 2022 में सम्यक् विचारोपरान्त की गयी संस्तुति के अनुक्रम में उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से वर्तमान तैनाती के स्थान पर ही अपर पुलिस अधीक्षक (वेतनमान 15600-39100, ग्रेड-पे रू0 7600, पुनरीक्षित वेतनमान मैट्रिक्स पे-लेवल-12, रु078800-209200) में प्रोन्नत किये जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करती हैं।

सूची के अनुसार, इसमे धर्म सिंह मार्छाल, राजेश कुमार,प्रवीण यादव, दुर्गा प्रसाद तिवारी, ज्ञानवती तिवारी, अखिलेश सिंह,विजेंद्र द्विवेदी, निशांक शर्मा, राकेश कुमार मिश्र, रुपेश सिंह, जितेंद्र कुमार दुबे, राजीव कुमार सिंह,
श्वेता श्रीवास्तव, अल्का भटनागर, विशाल यादव, गीतांजली सिंह, अमित कुमार नागर, अमिता सिंह,अमित किशोर श्रीवास्तव, नितेश सिंह, कालू सिंह, अल्का धर्मराज सिंह, चक्रपाणि त्रिपाठी, बृजेश कुमार सिंह, विजय शंकर मिश्रा, पीयूष कुमार सिंह,आतिश कुमार सिंह, अनिल कुमार, अरुण कुमार सिंह, श्रीकांत प्रजापति, अलका, प्रदीप कुमार वर्मा,अशोक कुमार सिंह, विभा सिंह, बबिता सिंह, रचना मिश्रा, मुकेश चंद्र उत्तम, कृपा शंकर, कृष्णकांत सरोज, रंजन सिंह,महेंद्र पाल सिंह तथा भीम कुमार गौतम। देखें आदेश …

Visits: 135

Leave a Reply