पंचांग व राशिफल – 06 जनवरी 2022

पंचांग व राशिफल – 06 जनवरी 2022

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1943
मास पौष
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी 12:34 तक
नक्षत्र  शतभिषा 30:13 तक
करण विष्टि बावा 12:34 तक 23:49 तक
वार गुरुवार
योग सिद्धि 15:23 तक
सूर्योदय 06:44
सूर्यास्त 17:20
चंद्रमा कुम्भ राशि
राहुकाल 13:43 − 15:00
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:05 − 12:47

गुरुवार के दिन दूध और केला नहीं खाना चाहिए, इस दिन इन दोनों खाद्य पदार्थों को विष्णु जी को अर्पित किया जाता है।जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल ……

मेष
आज  काम के साथ-साथ मनोरंजन के लिए भी वक्त निकालने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल सहयोगात्मक रहेगा। कुल मिलाकर बहुत अच्छा दिन है। धन लाभ की अच्छी संभावनाएं आपके लिए बन रही हैं।

वृषभ
आज टूर ऐंड ट्रेवल्स, होटल्स, सौंदर्य प्रसाधनों एवं महिलाओं से जुड़े कामकाज करने वाले जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक दिन है । स्वयं की पर्सनालिटी को निखारने पर बहुत ज्यादा ध्यान रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी उपयुक्त समय है।

मिथुन
आज कामकाज में बहुत विस्तार होगा । लोग आपकी लच्छेदार बातों से आसानी से प्रभावित हो जाएंगे। लेखन व साहित्य क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ होगा। छोटी यात्रा का प्लान भी बन सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है।

कर्क
आज मन में चंचलता रहेगी । अपने काम को कलात्मक रूप से अभिव्यक्त करने की कोशिश करेंगे। छोटी छोटी बारीकियों पर भी आप ध्यान देंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। रुपए-पैसों के मामले में महालक्ष्मी आज आपके ऊपर मेहरबान हैं। खर्च भी आपके नियंत्रण में रहेंगे।

सिंह
आज कामकाज से संबंधित नए ऑफर प्राप्त हो सकते हैं। ग्रह-नक्षत्र कामकाज के लिए बहुत ही सहायक बन रहे हैं। इसका पूरा फायदा उठाएं। पुराने संबंध आज आपको विशेष लाभ पहुंचाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आपकी मेहनत का फल आपको तुरंत प्राप्त हो जाएगा।

कन्या
आज अपने काम को कलात्मक रूप से पूर्ण करने के लिए एकांत की तलाश रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है। धन प्राप्ति में भाग्य पूरी तरह आपके साथ हैं। भोग विलासिता वाली वस्तुओं पर अत्यधिक धन खर्च का योग बनता है । सही योजना बनाकर काम करें।

तुला
आज प्रमोशन मिलने की संभावना बन जाती है । सामाजिक रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। मान-सम्मान तथा वैभव बढ़ेगा। मां वैभव लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आपके ऊपर रहेगी। खुशियां और प्रसन्‍नता देने वाला दिन है।
व्यावसायिक खरीद-फरोख्त की संभावना भी बनती है।

वृश्चिक
आज कामकाज को लेकर नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है । कोई नया एग्रीमेंट साइन होने की संभावना भी बन जाती है। विदेशी संपर्क लाभ दिलाने वाले रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है। परंतु खर्चों की अधिकता रहेगी। जिस पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी रहेगा।

धनु
आज पुरानी बाधाएं दूर होंगी और सभी काम के बनने से मन प्रसन्न रहेगा । जनसंपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। संजीदगी से काम करने से सफलता सुनिश्चित होगी। अटके हुए काम को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ समय है। कमाई के लिहाज से भी दिन अच्छा है।

मकर
आज आध्यात्मिकता की तरह आप का रुझान बढ़ेगा। साझेदारी से संबंधित कामों में सतर्क रहें। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। जीवनसाथी के सहयोग से धन संबंधित सभी समस्याएं सुलझ जाएंगी और लाभ के योग बनते हैं।

कुंभ
आज कामकाज में मदद लाभदायक सिद्ध होगी। मन में चंचलता बनी रहेगी। लंबे समय से चले आ रहे विवादों का भी आज निपटारा होने की संभावना बनती है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन प्राप्ति में भी भाग्य आपका साथ देगा।

मीन
आथ आप शांति से समस्याओं का समाधान को खोजने की कोशिश करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। जिसकी वजह से सभी काम सुगमता से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत ही उपयुक्त है।

Visits: 74

Leave a Reply