बधाई – वरिष्ट आईपीएस अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

लखनऊ। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को सरकार ने नव वर्ष के आगमन पर खुशखबरी दी है। वरिष्ट आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गयी है।गृह (पुलिस सेवाएं)अनुभाग दो द्वारा वर्ष 2021 के अंतिम दिन जारी सूची के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक बरेली अविनाश चन्द्र को डीजी बनाया गया है।
   नवीन अरोरा, मोहित अग्रवाल, गजेन्द्र कुमार गोस्वामी एवं भजनी राम मीना एडीजी बनाये गए हैं।
   डा0 प्रीतिन्दर सिंह, लव कुमार और चन्द्र प्रकाश-।। को आईजी बनाया गया है।
     भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा(से0नि0), सभाराज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव, रमेश, सुरेश राव आनन्द कुलकर्णी, अमित वर्मा, एन0 कोलान्ची, सर्वेश कुमार राना, श्रीपति मिश्र, अजय कुमार सिंह, जुगुल किशार, विनोद कुमार मिश्रा, बालेन्दु भूषण सिंह, देवेन्द्र प्रताप नारायन पाण्डेय, सुधीर कुमार सिंह, अरविन्द भूषण पाण्डेय एवं राजीव मल्होत्रा डीआईजी बनाये गये हैं।
      केशव कुमार चौधरी, अजय कुमार साहनी, पवन कुमार, अनीस अहमद अन्सारी, अखिलेश कुमार चैरसिया, शिवा सिम्पी चन्नपा, दिनेश कुमार पी0, मुनिराज जी0, बबलू कुमार एवं सन्तोष कुमार सिंह को सेलेक्शन में प्रोन्नति प्रदान की गई है।

Visits: 107

Leave a Reply