प्रसिद्ध लेखक निर्देशक कमल पांडेय का ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री का हुआ मिलन

मुम्बई। ज्योतिष के प्रसिद्ध विद्वान व ज्योतिष सेवा केंद्र के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री की प्रसिद्ध लेखक कमल पांडेय से मुलाकात कई मायने में अहम रही।इस दौरान अपने अपने क्षेत्र के दोनों दिग्गजों ने एक दूसरे के कामों की प्रशंसा करते हुए समाजोत्थान पर चर्चा की।


उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में अपनी लेखनी से एक अलग पहचान और मुकाम बनानेवाले प्रसिद्ध लेखक कमल पांडेय से मुलाकात हुई। पंडित जी ने जीवंत लेखनी के धनी कलमकार कमल पाण्डेय को महाकाल नामी शॉल से सम्मानित किया। कमल जी की लेखनी में भारतीय ग्रामीण संस्कार, रहन-सहन, बदलते परिवेश को आसानी से देखा जा सकता है। अपनी दिग्गज लेखनी के साथ कई टेलीविजन सीरियल व फिल्मों का निर्देशन करने वाले पाण्डेय जी ने छोटे से लेकर बड़े पर्दे पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कमल जी द्वारा लिखित सीरीयल ‘ना आना इस देश लाडो’ काफी लोकप्रिय रहा है। इस सीरियल के अलावा ‘शक्ति – द पावर’, ‘शागिर्द’ और ‘शादी में ज़रूर आना’ जैसी हिट फिल्मों के लेखक कमल जी बहुत जल्द अपने निर्देशन में बनी फिल्म ‘जहां चार यार’ के साथ नज़र आनेवाले हैं, जो चार सहेलियों के इर्द गिर्द बुनी गई एक कहानी पर आधारित है।
उनकी इस फ़िल्म के लिए पंडित अतुल शास्त्री ने कमल जी को मंगल कामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना भी की।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply