समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव बने अब्दुल वाजिद

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी ने बहरूल ओलूम संस्थान बहरियाबाद के प्रबंधक अब्दुल वाजिद अंसारी पप्पू को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।
        अब्दुल वाजिद के प्रदेश सचिव बनाये जाने पर सपा जनों सहित उनके शुभेच्छुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। इसके लिए उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। इस नवनियुक्ति पर बहरियाबाद के पूर्व ग्राम प्रधान डॉ. नेसार अंसारी, वंशराज यादव, मारकण्डेय यादव, संजय यादव पप्पू, सलीम आदि ने बधाई दी है।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply