शैलेंद्र सिंह यादव बने छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी ने नगर पंचायत सादात क्षेत्र के अकबरपुर निवासी डॉ. शैलेंद्र सिंह यादव को  छात्रसभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।
      बताते चलें कि इससे पूर्व सपा छात्रसभा का दो बार प्रदेश सचिव रहे डॉ. शैलेंद्र यादव को सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर सपा जनों ने हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
      बीएचयू से परास्नातक व इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाले शैलेंद्र ने पार्टी की नीतियों एवं कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे मनोवेग से जुट जाएं।
        शैलेंद्र सिंह यादव को आलोक कुमार, विकास यादव, बीरेंद्र यादव, रामधारी यादव, प्रताप यादव, कन्हैया विश्वकर्मा, बहादुर यादव आदि ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि इससे संगठन और मजबूत होगा।

Views: 125

Leave a Reply