राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने रामेश्वर यादव

गाजीपुर। जिला कुष्ठ कार्यालय पर राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन निर्वाचन अधिकारी प्रांतीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष आरसी चौबे की देखरेख में संपन्न हुआ।
    अधिवेशन में सादात नगर के वार्ड संख्या दो चैनपुरवां निवासी एवं भीमापार पीएचसी पर कार्यरत सुपरवाइजर (एनएमएस) रामेश्वर यादव को राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ का जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
     इसी प्रकार अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव के साथ ही मंत्री पद पर सर्वजीत यादव और कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार को चुना गया। पदाधिकारियों के निर्वाचित होने पर उनके शुभेच्छुओं व विभागीय लोगों ने बधाई दी है। निर्वाचित प्रतिनिधियों ने कहा कि उन पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है उस पर
वे सदैव खरा उतरेंगे और वे कर्मचारी हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

Views: 203

Leave a Reply