मतदेय स्थलों का डीएम ने किया निरीक्षण, दिये निर्देश

गाजीपुर। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट एम.पी. सिंह ने विभिन्न विधान सभा के मतदेय स्थलों का स्थालीय निरीक्षण/सत्यापन किया।उन्होंने प्रा. वि. प्रथम गोराबाजार विधान सभा सदर, राजकीय होमियोपैथिक मेडिकल कालेज, विधान सभा जंगीपुर, प्रा. वि. चक अव्दुल वहाव विधान सभा जंगीपुर,पूर्व माध्यमिक विद्यालय बबेड़ी विधान सभा जंगीपुर,प्रा.वि. पहाड़पुर कला विधान सभा सैदपुर, मे बूथों पर भरवाये गये प्रारूप-6, 7, 8, 8 क जिसमे नाम जोड़वाने, कटवाने एवं शुद्ध कराने हेतु प्रस्तुत आवेदनों का स्थलीय सत्यापन किया। इसके साथ ही उन्होने सभी बी.एल.ओ. को निर्देश दिया कि जिन फार्मो में कमी पायी गयी है उसे सम्बन्धित बी0एल0ओ0 प्राप्त कर सही करा लें। जिलाधिकारी ने बूथ नं0 155 पर बी0एल0ओ0 द्वारा सही कार्य नही करने पर स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त अरूण सिंह, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी सैदपुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर, सैदपुर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply