थाना दिवस पर कप्तान ने किया करंडा थाने का निरीक्षण

गाजीपुर। थाना दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह द्वारा थाना करंडा पर थाना दिवस का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस, कार्यालय,मेस, बैरक तथा थाने पर हो रहे निर्माण कार्यों तथा उसकी गुणवत्ता को चेक किया गया।
      जनपद के सभी थानों पर आयोजित थाना दिवस/ समाधान दिवस में नगर सर्किल के थाना कोतवाली पर कोई प्रार्थना पत्र नहीं प्राप्त हुआ, थाना करंडा पर एक तथा थाना जंगीपुर पर दो प्रार्थना पत्र पड़े।
सैदपुर सर्किल के थाना सैदपुर पर चार प्रार्थना पत्र पड़े जो शेष हैं,थाना खानपुर पर 08 प्रार्थना पत्र  पड़े जिसमें 01 निस्तारित 07 शेष है,थाना बहरियाबाद पर 04 प्रार्थना पत्र  व थाना सादात पर 02 प्रार्थना पत्र पड़े जो सभी शेष हैं।
भुड़कुड़ा सर्किल के थाना नंदगंज पर 03 प्रार्थना पत्र व थाना शादियाबाद पर 06 प्रार्थना पत्र पड़े जो सभी शेष हैं। थाना दुल्लहपुर पर कोई प्रार्थना पत्र  नहीं पड़े, थाना भुड़कुड़ा पर 02 प्रार्थना पत्र पड़े जो शेष है।
कासिमाबाद सर्किल के थाना कासिमाबाद पर 06 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें 04 निस्तारित व 02 शेष, थाना मरदह पर 11 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें 02 निस्तारित 09 शेष,थाना नोनहरा पर 02 प्रार्थना पत्र पड़े जो शेष हैं।थाना बिरनो पर कोई प्रार्थना पत्र नहीं पड़ा।
मुहम्मदाबाद सर्किल के थाना मुहम्मदाबाद पर 07 प्रार्थना पत्र पड़े जो शेष,थाना भांवरकोल पर 02 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमे 01 निस्तारित व 01 शेष, थाना करीमुद्दीनपुर पर 05 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें सभी शेष, थाना बड़ेसर पर 03 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें 01 निस्तारित 02 शेष हैं।
जमानिया सर्किल के थाना जमानियां पर 05 प्रार्थना पत्र व थाना सुहवल पर 01 प्रार्थना पत्र पड़े जो सभी शेष, थाना दिलदारनगर पर 08 प्रार्थना पत्र पड़ा जिसमें 03 निस्तारित 05 शेष, थाना गहमर पर 05 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें 01 निस्तारित 04 शेष, थाना रेवतीपुर पर 01 प्रार्थना पत्र पड़ा जो निस्तारित है। वहीं थाना नगसरहाल्ट पर कोई प्रार्थना पत्र नहीं पड़ा।

Views: 30

Leave a Reply