अवैध तमंचे संग शातिर अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना पुलिस द्वारा नाजायज तमंचा 12 बोर मय चार जिन्दा कारतुस सहित शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
     बताया गया है कि थाना दुल्लहपुर पुलिस को यह सफलता सरसेना बार्डर जलालाबाद पर संदिग्ध व्यक्ति / वाहन की चेकिंग के दौरान मिली। गिरफ्तार अभियुक्त विजयनाथ पाण्डेय पुत्र रामहर्ष पाण्डेय निवासी शाहपुर (कानुनगो) रासेपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ का निवासी है।उस पर कई अपराधिक मुकदमें पूर्व से भी दर्ज हैं। उसके विरुद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार दूबे,मुख्य आरक्षी अवधेश राय,आरक्षीगण, राजेश कुमार, रामानन्द यादव व वैभव सिंह यादव शामिल रहे।

Visits: 256

Leave a Reply