सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद मौजूद

गाजीपुर। सहकारी समितियों पर कृषकों हेतु रवि की बुआई मे उर्वरक की कोई कमी नही है। डीएपी और यूरिया खाद सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और किसान लगातार उर्वरकों का उठान करके उपयोग कर रहे हैं।
      यह बात आज जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने मीडिया के लोगों से एक वार्ता मे कही। उन्होंने कहा कि विगत चार वर्षों मे उर्वरक की कोई कमी शासन स्तर पर किसानों को नही हुई है और सहकारी समितियों को कृषकों की अपेक्षानुसार उर्वरक आपुर्ति 168 संचालित समितियों के माध्यम से की गयी है। वर्तमान बुआई मे अब तक सहकारिता राज्य मंत्री डा संगीता बलवंत के सहयोग से प्रथम रैक डीएपी की 26.28 हजार टन तथा 52000 बोरी यूरिया के अलावा जल्द ही दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में और उर्वरक जनपद को प्राप्त होगी जिससे किसानों की मांग के सापेक्ष उर्वरक से किसान संतृप्त हो सकेंगे।


Views: 16

Advertisements

Leave a Reply