साहित्य चेतना समाज की प्रतियोगिताएं पांच दिसम्बर से

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज ने इस वर्ष आयोजित होने वाली संस्था के विभिन्न प्रतियोगिताओं की तिथियों को अंतिम रूप दिया गया।
    संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी के अनुसार, हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम की विचार-अभिव्यक्ति प्रतियोगिता क्रमशः 5 दिसम्बर (रविवार) एवं 12 दिसम्बर (रविवार) को प्रातः 10 बजे से न्यू होराइजन एकेडमी तुलसी सागर के सभागार में होंगी।
    चित्रकला प्रतियोगिता 19 दिसम्बर (रविवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से आदर्श इण्टर काॅलेज महुआबाग में तथा गणित,सामान्य ज्ञान एवं निबन्ध प्रतियोगिता 26 दिसम्बर (रविवार) को आदर्श इण्टर काॅलेज महुआबाग एवं श्री शिवकुमार शास्त्री इण्टर काॅलेज जंगीपुर में होंगी। गणित,सामान्य ज्ञान एवं निबन्ध प्रतियोगिता इन दो केन्द्रों पर क्रमशः पूर्वाह्न 11 बजे,अपराह्न 1 बजे एवं अपराह्न 2.30 बजे से होगी। आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर है।
          इन प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को जनवरी 2022 में आयोजित होने वाले संस्था के 37वें वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह  (चेतना महोत्सव) में स्मृति-चिह्न व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
          बैठक में प्रमुख रूप से प्रभाकर त्रिपाठी,डा.रविनन्दन वर्मा,विन्ध्याचल यादव,अमर नाथ तिवारी अमर,संजीव गुप्त, दिग्विजय उपाध्याय, शशिकान्त राय,राजीव मिश्र,हीरा राम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अमर नाथ तिवारी अमर एवं संचालन प्रतियोगिता प्रभारी प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।          

Visits: 61

Leave a Reply