गैंगस्टर चढ़ा पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस, गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफल रही है।
   पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत  गैंगेस्टर एक्ट के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्थानीय पर गठित टीम द्वारा पशु मेला दिलदारनगर गाँव हीरो एजेंसी के पास से वांछित अभियुक्त आनन्द यादव पुत्र स्व. सुरेश यादव निवासी ग्राम दिलदारनगर गाँव थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर को सुबह करीब साढ़े नौ बजे गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना पर कई अभियोग पंजीकृत हैं। विधिक कारर्वाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
       गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक राजू दिवाकर, आरक्षीगण विशाल कुमार व बैजनाथ यादव थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply