पेड़ से लटका मिला युवक का शव


गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी छीड़ी गांव के सिवान में मंगलवार की प्रातः पेड़ से लटकता एक युवक का शव देखकर गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ वहां पहुंच गयी। शव की शिनाख्त गावं के विनोद पाल के इक्कीस वर्षीय पुत्र अरविन्द पाल के रूप में की गयी।
    घटना की सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतार कर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौके पर क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा गौरव कुमार सिंह मृतक के पिता विनोद पाल ने पड़ोस की महिला रिंकू देवी पत्नी रामविलास राजभर पर आरोप लगाया है कि उसने जान से मरवाने की धमकी दी थी। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने हत्या की आशंका जताई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। इस घटना में दोषी पाये जाने पर पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply