दो किलो सौ ग्राम गांजे संग तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस ने दो किलो 100 ग्राम अवैध गाँजा सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
  पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर थाना पुलिस ने निरहु का पुरा पुलिया के पास से एक अभियुक्त मो. आमिर खांन पुत्र स्व. मो. फैज खान निवासी ग्राम सरैला थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर को 02 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। इसके सम्बन्ध में थाना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
     गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह यादव व कान्स्टेबल शत्रुन्जय यादव, सतेन्द्र यादव व राकेश पाल शामिल रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply