पंचांग व राशिफल – 10 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल – 10 अक्टुबर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पंचमी 02:14 ए.एम अक्टुबर 11 तक
वार रविवा
नक्षत्र अनुराधा 02:44 PM तक
सूर्योदय 05:53
सूर्यास्त 05:35
राहुकाल 16:08:22 से 17:36:11 तक
अभिजीत मुहूर्त 11:21 AM से 12:08 तक

राशिफल
मेष
पारिवारिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। संत दर्शन के योग हैं। किसी विषय बात को जानने की प्रबल इच्छा होगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है। अनावश्यक दिखावे से बचें।

वृषभ
नौकरी में लाभ और परिवर्तन के योग हैं। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। कार्य शुरू करने से पूर्व लक्ष्य को निर्धारित कर लें। परीक्षा में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी और विवेक पर नियंत्रण बनाए रखें।

मिथुन
आपके वुद्धिमता से कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। काफी समय बाद किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिजनों से खुशनुमा व्यवहार बनाये रखें।

कर्क
राजनैतिक संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। सामाजिक कार्यों में व्यय के योग हैं। नौकरी में एच्छिक कार्य न होने से तनाव व मन में खिन्नता रहेगा।

सिंह
कार्य हेतु अपनी वाक्यचातुर्य से अधिकारियों के लाभ लेने में सक्षम होंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक माहौल अपेक्षित रहेगा। कोई भी काम स्वंय करें, दूसरों पर आश्रित न रहें।

कन्या
नयी व्यापारिक योजनाओं का आरम्भ होगा। राजनीतिज्ञों से भेंट लाभदायक रहेगा। अभिरुचिक कार्य में प्रगति होगी। लोभ व लालच से बचें अन्यथा बने बनाये काम बिगड़ जायेंगे।

तुला
नकारात्मक सोच से बाहर निकलकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। आत्मविश्वास के साथ काम करें सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति से सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक
कार्यों में भागीदारी के अनुरूप उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार सम्भव है। अपने अनुरूप कार्य न होने से अधीनस्थों को लेकर तनाव में रहेंगे। मन मस्तिष्क को शांत रखना हितकर है।

धनु
बात बनाने के बजाय अपने कार्य पर ध्यान रखें अन्यथा हानि हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा और अनुरूप रहेगा। वाहन के योग बन रहे हैं। व्यापार हेतु आर्थिक सहयोग आवश्यक होगा।

मकर
अपनी योग्यता के अनुरूप कार्य करने से लाभ व मान सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान को लेकर मन व्याकुल और चिन्तित रहेगा। आज भागदौड़ करनी पड़ेगी। अपनी जिम्मेदारी का डट कर निर्वहन करें।

कुंभ
आज किसी वरिष्ठ जन के सहयोग से समस्या का निराकरण होगा। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। विरोधियों के कारण बाधाएं हो सकती हैं। मेहनत अधिक और लाभ कम होने के योग हैं।

मीन
आप का परिश्रम रंग लायेगा। कार्य में लाभ होगा।  परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनने से माहौल खुशहाल रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।कार्य के वृद्धि के लिए मार्गदर्शन लेना ठीक रहेगा।

Visits: 133

Leave a Reply