90 शीशी देशी शराब के साथ शराब तस्कर  गिरफ्तार

गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस ने 90 शीशी ब्ल्यू लाइम देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
    अपराध एवं अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह मय हमराह अंकित सिंह, क्षेत्र में मौजूद थे। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर भतौरा घाट के पहले रविदास मन्दिर के पास से अभियुक्त मिथिलेश सिंह चौहान पुत्र सूर्यबली सिंह चौहान निवासी ग्राम दलपतपुर थाना गहमर गाजीपुर के पास से 90 शीशी ब्ल्यू लाइम देशी शराब बरामद हुआ। इसके सम्बन्ध मे थाना पर आबकारी अधि. का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेंज दिया।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply