गरीब को खुशहाल जीवन बिताने के लिए चल रहीं हैं जन कल्याणकारी योजनाएं – डा. मीना चौबे

गाजीपुर। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों में केवल गरीबों का शोषण हुआ है, जबकि बीजेपी की सरकार में गरीब को खुशहाल जीवन बिताने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। आज गांव, गरीब, किसान और नौजवान के मुद्दे पर बनी यह सरकार उनके कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित होकर कार्य कर रही है।
        उपरोक्त बातें भारतीय जनता पार्टी सदर विधानसभा द्वारा बंशीबाज़ार के मैरेज हाल में आयोजित “प्रबुद्ध सम्मेलन” में बतौर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती मीना चौबे ने कहीं।
      उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों से लोगो को अवगत कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश अपने सर्वोच्च शिखर पर है। उसमें आप सभी प्रबुद्धजनों का विशेष योगदान है। आप सभी समाज के बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आपके द्वारा जनता में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से लेकर कोरोना वैक्सीन के निर्माण व टीकाकरण को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाया गया। आगे कहा कि आप जानते हैं कि जब तक देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है तब तक देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा की तरफ कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता है। अनुच्छेद 370 का खात्मा, अयोध्या मे भव्य मंदिर निर्माण, तीन तलाक, लद्दाख व जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित करने जैसे अभूतपूर्व निर्णय व कार्य हैं। जिसको आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी।
     इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महामनीषी द्वय पं दिनदयाल उपाध्याय और डा श्यामा प्रसाद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। नगर पालिका गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया।
       सदर विधायक डा संगीता बलवन्त ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रुप मे प्रदेश को संत का सानिध्य प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश की पहचान काशी, मथुरा और अयोध्या से थी। जिसकी पहचान पूर्व की सरकारों ने एकदम विलुप्त कर दिया था। आज योगी जी के नेतृत्व में प्रयाग में दिव्य और भव्य कुम्भ का आयोजन पूरी दुनिया ने देखा है। पहली बार प्रदेश का मुखिया मथुरा में जन्माष्टमी तो अयोध्या में दीवाली मनाने जाता है। जो बेदम विपक्ष हमसे लगातार सवाल करता था कि मंदिर कब बनायेंगे, तारीख नही बतायेंगे, आज तारीख भी बता दिया और अद्वितीय राम मंदिर का निर्माण भी कर रहे हैं। प्रदेश में मेडिकल कालेजों सहित फोर लेन, सिक्स लेन जैसी वृहद सड़कों का गंगा, पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेवे के रुप मे निर्माण हो रहा है।
     सदर विधानसभा प्रभारी और पूर्व एमएलसी डा केदारनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार बनने के बाद विगत साढ़े चार वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। आज जहाँ सुशासन का राज कायम हुआ है। वही गुंडे, माफिया और अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। प्रदेश की बहन बेटियां आज सुरक्षित और खुशहाल हैं।
      कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कार्यक्रम संयोजक विनोद अग्रवाल, पूर्व मंत्री शारदा चौहान, अशोक पांडेय, सुनील सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, रासबिहारी राय, सुनील गुप्ता, विनीत शर्मा, मुरली कुशवाहा, निर्गुणदास केशरी, अर्जुन सेठ, जयसूर्य भट्ट, राघवेंद्र सिंह,पवन पांडेय, रूपेश कुमार, अजय गुप्ता, अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह, लालजी पांडेय, नीरज कुमार, हेमंत त्रिपाठी, रूपक तिवारी, शनि चौरसिया, छत्रसाल सिंह, मोहित सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता, महंत, शिक्षक और चिकित्सक वर्ग के लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यासमुनि राय और कुशल संचालन भाजपा सोशल मीडिया के जिलासंयोजक कार्तिक गुप्ता ने किया।

Visits: 54

Leave a Reply