मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं सालों पर जमीन के अवैध कब्जे का मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। माफिया सरगना व मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं सालों पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।
       उल्लेखनीय है कि प्रदेश में माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जिले के थाना नंदगंज पुलिस द्वारा विकास कंस्ट्रक्शन के पार्टनर्स आफसा अंसारी पत्नी मुख्तार अंसारी, अनवर शहजाद व सरजील रजा पुत्रगण जमशेद रजा व अन्य के विरुद्ध विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। बताया गया कि उन्होंने फतेहुल्लहपुर में ताल की जमीन पर अवैध कब्जा कर अपने गोदाम के लिए अवैध सड़क निर्माण करा लिया था। इस सम्बन्ध में सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 1984 के तहद मामला पंजीकृत किया गया है।
       बताते चलें कि गत अट्ठाइस अगस्त को गाजीपुर पुलिस एवं प्रशासन ने फतेहुल्लहपुर  स्थित उक्त ताल की जमीन को अवैध कब्जे से अवमुक्त कराया था।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply