गोवध निवारण अधिनियम में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, 15 गोवंश बरामद

गाजीपुर। जमानियां थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के अभियोग में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 गोवंश बरामद किया गया।
      बताया गया कि पुलिस टीम ने पशु तस्करी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत चेकिंग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति में मामूर थे,तभी मुखबीर की सूचना पर अभई रोड से गाय घाट जाने वाली सड़क पर दैयत्रावीर बाबा मन्दिर के पास गोवंश को मांस बिक्री हेतु वध करने के प्रयोजन से पैदल ही बिहार ले जाते समय पुलिस बल द्वारा सुबह करीब 04.35 बजे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गो वंशीयों में 10 गाय व पांच बैल को बरामद किया गया।
      गिरफ्तार अभियुक्तों में सूरज कुमार पुत्र छट्ठूराम निवासी सचुई थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ, धनी कुमार यादव पुत्र स्व. मुसाफिर यादव निवासी मलहपुरा कटरिया थाना करण्डा गाजीपुर तथा सन्तोष यादव पुत्र रामशरन यादव निवासी विशुनपुरा थाना करण्डा गाजीपुर रहे।अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेंजा गया।
     अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गोवंशीय को बरामद करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन थाना जमानिया, मुख्य आरक्षी जमुना प्रसाद तिवारी,बाबूलाल सोनकर, बीरेन्द्र बहादुर सिंह व राजेन्द्र दूबे और कान्स्टेब दिलीप बिन्द व विनोद भारतीय थाना जमानियाँ गाजीपुर शामिल रहे।
 

Visits: 83

Leave a Reply