पंचाग व राशिफल  – 29 अगस्त 2021

पंचाग व राशिफल  – 29 अगस्त 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
माह भाद्रपद,
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी, 23:26 तक
नक्षत्र कृत्तिका, 30:37 तक
योग ध्रुव, 06:39 तक
करण विष्टि, 10:10 तक बावा, 23:26 तक
वार रविवार
सूर्योदय 05:35
सूर्यास्त 18:20
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि मेष
राहू काल:16:18 − 17:52
शुभ मुहूर्त अभिजीत : 11:12 − 12:02

राशिफल
मेष
आज वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। यात्रा सफल पर कार्य में बाधा रहेगी।पारिवारिक सहयोग मिलेगा।  गलत कार्य से दूर रहें अन्यथा हानि हो सकती है।

वृषभ
तरक्की पाने के लिए अपने कार्य के प्रति ईमानदार बनें, तभी लाभ सम्भव है। कार्यस्थल में प्रगति होगी। तनाव और थकान से परेशान रहेंगे।

मिथुन
आज का समय अनुकूल है। कार्य में सफलता मिलेगी। मनपसंद भोजन का योग है। व्यापार करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें अन्यथा हानि होने के योग है।

कर्क
अपनी मेहनत व परिश्रम से आप अपने कार्य पूर्ण कर लेंगे। शुभ समाचार मिल सकते हैं। आपसी विवाद से बचें और माता पिता का ध्यान रखें। वाणी में मधुरता बनाये रखें।

सिंह
आज सामाजिक मान प्रतिष्ठा मिलेगी। कार्यसिद्धि होने से धनलाभ की संभावना है। कार्यस्थल पर अपने अधिकारियों से विवाद से बचें। अपनी गलती से बने बनाए काम बिगाड़ने से बचें।

कन्या
आज अपनों से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आत्मसम्मान बढ़ेगा। बड़े बुजुर्गों की सलाह को तजब्बो दें और उन बातों पर अमल करें। पुराने मित्रों से मुलाकात के योग हैं।

तुला
आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। अपने परिश्रम व लगन से तरक्की के पथ पर निकलेंगे। आज किसी से विवाद से बचें और अपने अधिकारों का सोच समझकर प्रयोग करें।

वृश्चिक
काफी सोच विचार के बाद ही कार्य में में परिवर्तन करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकते हैं। तनाव और चिंता के बीच आज खर्च के योग हैं। जोखिम से बचें,अस्वस्थता रह सकती है।

धनु
आज व्यवसायिक यात्रा के योग हैं।पारिवारिक चिंता से मन अप्रसन्न रहेगा। अस्वस्थता रहेगी। बकाये धन की वसूली हो सकती है। यात्रा लाभकारी रहेगी।सतर्कता बनाये रखना आवश्यक है।

मकर
आज कार्यप्रणाली में परिवर्तन के योग हैं। परिवार में महत्व बढ़ेगा। भय, चिंता तथा तनाव धीरे धीरे समाप्त होगा। पिता के साथ चर्चा होगी। कड़ी मेहनत होगी।

कुंभ
आज का दिन अनुकूल है। राजकीय सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। सतर्क रहें और अनावश्यक विवाद न करें। नए लोगों से सम्भल कर रहें। किसी देव स्थान का दर्शन सम्भव है।

मीन
आज आलस्य छोड़कर कार्य को पूरा करने पर ध्यान दें। अति विश्वास से दूर रहें। वाहन, मशीनरी व आग के प्रयोग में बचें। महापुरुषों का आशिर्वाद मिलेगा।

Visits: 111

Leave a Reply